Homeराज्यउत्तर प्रदेशऔरैया 50 हजार का इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

औरैया 50 हजार का इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Published on

औरैया –यूपी के औरैया जनपद में गौ तस्करी का मास्टर माइंड और 50 हजार का इनामी बदमाश धर्मेंद्र यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बेला–बिधूना मार्ग के डहरियापुर मोड़ का है। आपको बता दें कि 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने बिधूना क्षेत्र के इटावा रोड सामपुर मोड़ के पास एक कंटेनर पकड़ा था। जब कंटेनर की तलाशी ली गई थी तो उसके अंदर 14 मृत गौवंश और 3 जिंदा गौवंश बरामद किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन घटना का मास्टर माइंड धर्मेंद्र यादव निवासी सामपुर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने धर्मेंद्र यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश तेज कर दी थी। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि कंटेनर के कागजात और कुछ रकम उसने बेला- बिधूना मार्ग पर डहरियापुर की पटरी किनारे छिपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस उसे बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची। वहीं धर्मेंद्र ने कागजात और रकम बरामद कराए। तभी उसने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए उसे जाने की अनुमति दी, लेकिन मौके का फायदा उठाकर उसने पहले से छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने दो राउंड फायर किए और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें धर्मेंद्र यादव के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तत्काल उसे अपनी गिरफ्त में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 19.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this