Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकटरी के जंगलों में दिन- रातभर हो रहा जुआ, लग्जरी गाड़ियों से...

कटरी के जंगलों में दिन- रातभर हो रहा जुआ, लग्जरी गाड़ियों से उमड़ रहे जुआरी पल – पल की जानकारी की रेकी कर रहे लोकेटर, यमुना कटरी के जंगल बने फड़ का अड्डा

Published on

असोथर फतेहपुर

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना कटरी क्षेत्र के घने जंगल और श्मशान घाट इन दिनों जुआ गतिविधियों का गढ़ बन गए हैं। देर रात तक लग्जरी गाड़ियों की आवाजाही और जंगलों में चल रही बैठकों ने न केवल स्थानीय ग्रामीणों को चौंका दिया है, बल्कि प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीते एक सप्ताह से कोटवा और ऐझी गांवों के बीच कटरी इलाके में लगातार स्थान बदल-बदलकर जुआ की बैठकी संचालित की जा रही है। इसमें न केवल जिले के बल्कि आसपास के जनपदों रायबरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़ और बांदा से भी बड़े-बड़े जुआरी अपने महंगे वाहनों से पहुंच रहे हैं। यहां लाखों रुपये की हार-जीत का खेल रातभर चलता है।

जानकार बताते हैं कि जिले सहित कुछ स्थानीय सफेदपोश एक नामचीन जुआ संचालक ने अपने गुर्गों की मदद से इस बड़े स्तर के फड़ की जिम्मेदारी उठा रखी है। खास बात यह है कि जुआ फड़ तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संचालक ने “लोकेटर” नाम से अपने खास लोगों को विभिन्न मार्गों पर तैनात कर रखा है। इनका काम है आने-जाने वालों पर नजर रखना और पल-पल की सूचना संचालक तक पहुंचाना। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इलाके में आता-जाता दिखता है तो ये लोकेटर उसका पीछा करने लगते हैं और उसकी गतिविधियों की जानकारी तुरंत जुआ फड़ तक पहुंचा दी जाती है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जुआरियों की भीड़ और महंगे वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है। देर रात तक लगने वाली इन बैठकों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, लगातार चर्चाओं और खुली गतिविधियों के बावजूद प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस संबंध में असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि यमुना कटरी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इलाके में लगातार गश्त और कांबिंग कराई जा रही है। यदि कहीं पर भी जुआ फड़ की जानकारी मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध जुआ व आपराधिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कटरी क्षेत्र जुआ और आपराधिक गतिविधियों का बड़ा अड्डा बन सकता है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस कब इस पूरे मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेती है।

👁 20.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

फतेहपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदपुर और बिन्दकी...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं...

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM की टक्कर से दो की मौत

फतेहपुर। जनपद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज...

फतेहपुर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत, बीजेपी सरकार पर बोला हमला

फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी की गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं।...

More like this

पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

फतेहपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदपुर और बिन्दकी...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं...

ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM की टक्कर से दो की मौत

फतेहपुर। जनपद में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज...