Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकमाडा होटल के पास गाड़ियों के यार्ड में भीषण आग, दर्जनों वाहन...

कमाडा होटल के पास गाड़ियों के यार्ड में भीषण आग, दर्जनों वाहन जलकर राख

Published on

फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कमाडा होटल के नजदीक बने एक गाड़ियों के यार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यार्ड में खड़ी दर्जनों गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि कई ट्रक और अन्य वाहन कुछ ही देर में जलकर राख हो गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत बचाव कार्य में जुट गईं।

बताया जा रहा है कि यह यार्ड खींचकर लाई गई और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को खड़ा करने के लिए बनाया गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

फिलहाल दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की है।

👁 35.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्राफा व्यापारियों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। सर्राफा कारोबारी संघ एवं ज्वेलरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर...

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह...

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने लगाया विशाल शरबत वितरण शिविर

फतेहपुर। शहर में चौथे बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा...

More like this