Homeराज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर पुलिस विभाग में बड़ी कार्यवाही एडीजी गोरखपुर ने 25 पुलिस कर्मियों...

कुशीनगर पुलिस विभाग में बड़ी कार्यवाही एडीजी गोरखपुर ने 25 पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर किया विभाग में मचा हड़कंप।

Published on

गोरखपुर जोन के एडीजी ने कुशीनगर जिले में एक साथ 25 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पशु तस्करों से मिलीभगत में हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई की जद में आए पुलिस कर्मियों में 2 थाना प्रभारी, 3 चौकी प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर और कई सिपाही शामिल हैं।
कुछ दिन पहले गोरखपुर में एक NEET की तैयारी करने वाले छात्र को पशु तस्करों ने गोली मार दी जिसके वजह से उसकी मौत हो गई । मामला गोरखपुर से जुड़ा था तो विपक्ष भी हमलावर हो गया था । दो दिन माहौल खूब गर्म था जब पुलिस के आला अधिकारियों ने कमान संभाली तो उसमें का एक अभियुक्त कुशीनगर पुलिस की गोली का शिकार हुआ और पैर में गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया । सूत्रों के अनुसार,कुशीनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी की गतिविधियां लगातार सक्रिय थीं। खुफिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर यह अंदेशा जताया गया कि कुछ पुलिसकर्मी इन तस्करों से साठगांठ में थे, या उनके खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरत रहे थे।
इन इनपुट्स के आधार पर गोरखपुर के एडीजी ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए सख्त कदम उठाया और संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।
कार्यवाही के जद आए पुलिस कर्मियों की सूची
कसया थाना – थाना प्रभारी अमित शर्मा,2 सब-इंस्पेक्टर (SI),1 सिपाही कुल: 4 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
पटहेरवा थाना- 1 सब-इंस्पेक्टर,3 कांस्टेबल कुल: 4 पुलिसकर्मी
खड्डा थाना- 1 सिपाही लाइनहाजिर
AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)1 सिपाही पर कार्रवाई
चौराखास थाना – 2 सिपाही लाइनहाजिर
हाटा कोतवाली- वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI),5 सिपाही कुल: 6 पुलिसकर्मी
तरया सुजान थाना – 2 दरोगा,2 सिपाही कुल: 4 पुलिसकर्मी
तमकुहीराज थाना – थाना प्रभारी,1 दरोगा,1 सिपाही कुल: 3 पुलिसकर्मी । इस कार्रवाई के बाद विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि एडीजी स्तर से यह संदेश साफ कर दिया गया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार या अपराधियों से मिलीभगत किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता में इस निर्णय से खूब सराहना हो रही है लोगों का ये मानना है कि गलत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए वो कोई पुलिस वाला ही क्यों ना हो।

👁 6.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...