Homeराज्यउत्तर प्रदेशकोतवाल की विदाई में पहुंची 'गौरी', फतेहपुर में पैर छूकर इंस्पेक्टर ने...

कोतवाल की विदाई में पहुंची ‘गौरी’, फतेहपुर में पैर छूकर इंस्पेक्टर ने लिया आशीर्वाद, नजारा देख भावुक हुए लोग

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आस्था का एक अदभुत दृश्य देखने को मिला है। यहां “हित-अनहित पशु-पक्षी जाने” इस चरितार्थ का अर्थ सोमवार की शाम खागा कोतवाली कैंपस में बखूबी देखने मिल।

जानकारी के अनुसार, गौरी किसी महिला का नहीं बल्कि एक गौ माता का नाम है। यह नाम खागा मे रहे कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा ने रखा है। जिले में आए नए एसपी ने बीते दिनों कई थाना इंचार्जों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया था। इनमें खागा कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा भी शामिल थे। सोमवार की शाम थाना परिसर में उनकी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी पहुंचे थे।

पूजा के बाद अपने हाथों से खिलाते थे खाना

बताया जा रहा है कि विदाई समारोह के बीच एक गाय आकर खड़ी हो गई। गाय जिस चबूतरे पर लोग खड़े थे, वहां पहुंचने के बाद रुकी तो कोतवाली परिसर में मौजूद लोग गाय को वहां से हटाने लगे तो इंस्पेक्टर हेमंत ने उन्हें रोक दिया। बताया जा रहा है कि तत्कालीन कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा इस गाय को पूजा करने के बाद हर रोज अपने हाथों से खाना और बिस्किट खिलाते थे। विदाई के वक्त लोगों की भीड़ से घिरे पुलिस अफसर भले ही बेजुबान की भावना भूल गए हों, लेकिन गौरी (गाय) अपने सेवादार की विदाई में पहुंचने का क्षण नहीं गंवाया।

सभी ने कहा हित-अनहित पशु-पक्षी जाने

कोतवाली इंचार्ज हेमंत मिश्र ने बताया कि उन्होंने गाय का नाम गौरी रखा था। मुझे प्रतिदिन वह बिस्किट, समोसे मंगवा कर अपने हाथों से खिलाते थे। इसके बाद पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। सोमवार की शाम को भी उन्होंने गौरी के पांव छूकर कोतवाली से विदाई ली। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। अंत में सभी ने कहा कि “हित-अनहित पशु-पक्षी जाने।”

👁 12.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...

हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थायी निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हरिहरगंज में ओवरब्रिज के नीचे...

More like this

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...