Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

Published on

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवजात बेटियों के जन्म की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मान स्वरूप बेबी किट और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे भी भेंट किए गए।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बेटी केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, सेना और चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ऐसे में कन्या जन्म को गर्व, सम्मान और उत्सव के रूप में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने नवजात बच्चियों के अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और समान अवसर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि “बेटी को सशक्त बनाना ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना है।”
डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिला एवं बाल विकास की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आवश्यक टीके और स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। प्रत्येक ग्राम सभा में बुधवार और शनिवार को आयोजित वीएचएनडी (Village Health Nutrition Day) सत्रों में माताएं अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं।
उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वितरित पौधों की देखभाल का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह माता-पिता अपनी बेटियों का पालन-पोषण करते हैं, उसी तरह पौधों की भी देखरेख करें, क्योंकि वृक्ष हमारी जीवनरेखा हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रिशांत ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने नवजात बच्चियों और माताओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में “बेटी है अनमोल, बेटी है भविष्य की डोर” का संदेश पहुंचाना और कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।

👁 31.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...