Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मालवाहक वाहनों में...

गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मालवाहक वाहनों में सफर पर रोक

Published on

फतेहपुर। आगामी 24 और 25 मई 2026 को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस फतेहपुर ने सुरक्षा को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है।

यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली और कौशांबी जनपद के गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहन और अन्य लोडर वाहनों का उपयोग यात्रा के लिए करते हैं, जो पूरी तरह असुरक्षित है और सड़क हादसों की आशंका बढ़ाता है।

पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि श्रद्धालु गंगा स्नान अथवा अन्य धार्मिक आयोजनों में जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, लोडर या अन्य मालवाहक वाहनों का इस्तेमाल न करें। यात्रा के लिए केवल अधिकृत एवं सुरक्षित सवारी वाहन तथा सार्वजनिक परिवहन जैसे बस आदि का ही उपयोग करें।

प्रेस नोट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में मालवाहक वाहनों से श्रद्धालुओं का परिवहन न होने दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस फतेहपुर ने सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

👁 23K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में हुए सम्मानित

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका...

मेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, छात्रों को मेहनत व अनुशासन का संदेश

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सोमवार को...

फतेहपुर में निजी अस्पतालों का बड़ा खेल, बिना मानक और बिना पंजीयन के चल रहे नर्सिंग होम सेंट जेवियर्स के सामने तो डॉक्टर साहब...

फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग भले ही लगातार निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर कार्रवाई...

More like this