Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, छात्रों को मेहनत व...

मेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, छात्रों को मेहनत व अनुशासन का संदेश

Published on

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सोमवार को मेधा अलंकरण एवं परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, पूर्व विधायक करण पटेल तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। सरस्वती वंदना के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में अनमोल सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंकित कुमार ने 95.8 प्रतिशत, अनुभव मिश्रा ने 95.3 प्रतिशत तथा इशिका ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में तन्मय पटेल ने 92.2 प्रतिशत तथा राहुल साहू ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर सम्मान प्राप्त किया।

इसके अलावा अटल टिंकरिंग लैब प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम द्विवेदी, रवी यादव एवं आदित्य शर्मा को प्रथम स्थान मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और विनम्रता को सफलता की कुंजी बताते हुए निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

👁 32.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में हुए सम्मानित

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका...

गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मालवाहक वाहनों में सफर पर रोक

फतेहपुर। आगामी 24 और 25 मई 2026 को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर...

फतेहपुर में निजी अस्पतालों का बड़ा खेल, बिना मानक और बिना पंजीयन के चल रहे नर्सिंग होम सेंट जेवियर्स के सामने तो डॉक्टर साहब...

फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग भले ही लगातार निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर कार्रवाई...

More like this