फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गाजीपुर कस्बे के समीप औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर कई निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
प्रशासन ने बताया कि जिन लोगों ने अभी भी तालाब की सरकारी जमीन पर स्थायी अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें 10 दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद ऐसे सभी अवैध कब्जों पर भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि, तालाबों और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






