Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का विवाद बना हिंसक, महिला से...

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का विवाद बना हिंसक, महिला से मारपीट का आरोप

Published on

असोथर (फतेहपुर)।

ब्लॉक क्षेत्र के धरमपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। आरोप है कि जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मूलचंद्र पुत्र इंदपाल बीते करीब 15 वर्षों से ग्राम समाज की भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। वहीं, पड़ोस में रहने वाली श्यामदुलारी पत्नी राजेंद्र कुमार अपनी भैंसें पास ही बांधती हैं, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
पीड़िता श्यामदुलारी का आरोप है कि मूलचंद, प्रेमचंद पुत्र जमीदार और रामगोपाल पुत्र गुड्डा अक्सर उन्हें भैंस बांधने को लेकर गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने यहां तक कहा कि “जहां शिकायत करनी है, कर लो।”
पीड़िता के मुताबिक, हाल ही में तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। आरोप है कि मूलचंद ने पत्थर और ईंटें भी फेंकीं, जिससे उनके पैर में चोट आई।
घटना के बाद श्यामदुलारी ने 1090 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पीड़िता के पति राजेंद्र कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनसे पैसे की मांग की और पैसे न देने पर जबरन हस्ताक्षर कराकर उन्हें भेज दिया।
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो चुका है और लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

👁 90.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this