Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचार करोड़ की ठगी का आरोप, सुनार फरार पांच गांवों के सैकड़ों...

चार करोड़ की ठगी का आरोप, सुनार फरार पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों में मचा हाहाकार पूरे मामले का मास्टरमाइंड एक मोबाइल का बड़ा दुकानदार शहर के पाश इलाके में खोल रखी दुकान

Published on

फतेहपुर में भरोसे के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पथरकटा निवासी दशरथ सोनी पर पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों से करीब चार करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब आठ वर्षों से बिसौली चौराहे पर सुनार की दुकान चला रहा था और इसी दौरान उसने ग्रामीणों के बीच गहरा विश्वास बना लिया था।
ग्रामीणों के मुताबिक दशरथ सोनी सोने-चांदी के आभूषण बेचने के साथ पुराने जेवर खरीदने, गिरवी रखने और नकदी के लेनदेन का काम भी करता था। आरोप है कि वह आसपास के गांवों में घूमकर भी लोगों से जेवर और रुपये लेता था। करीब 15 दिनों से अचानक उसका कोई पता नहीं है। दुकान पर ताला लगा है और मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।
आरोपी के अचानक गायब होने के बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की तो कथित ठगी का मामला सामने आया। इसके बाद पांच गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया। बुधवार को दो दर्जन से अधिक पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ितों में बैरी गोविंदपुर की पूनम देवी, इंदल, परमा का पुरवा निवासी रामलाल, कामता, सुकेती के चंद्रसेन, प्रेम, मिथलेश कुमार, रोहित, वीरेंद्र कुमार, मेघनाथ, कमलेश और सुधवा निवासी सुनील समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।
पीड़ितों का आरोप है कि वर्षों से भरोसा होने के कारण उन्होंने अपने जेवर और नकदी आरोपी के पास जमा कराई थी, लेकिन अब दुकान बंद कर वह फरार हो गया है। कथित तौर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की जमा पूंजी फंसने से लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

👁 55.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में चंगाई सभा के दौरान हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में आयोजित चंगाई सभा को लेकर उस...

पत्नी और बहन को गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड, लखनऊ में तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

ICICI Bank Manager Divya Mishra Shot Dead: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार दोपहर को एक बैंक कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी अलग रह रही पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्या आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी। पति ने पहले उसे फोन पर बैंक से […]

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा कौन थीं? बहन तूल‍िका को आखिर क्यों मारा; लखनऊ हत्याकांड का अपडेट

Double Murder Case Update Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की उसके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने अपनी बहन तूलिका उर्फ सीबा को भी गोली मार दी […]

‘स्त्री:देह से आगे’ विषय पर मंथन, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने समझाए भारतीय परंपरा और संस्कारों के मायने–

लखनऊ। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने स्कूल-कॉलेजों में प्रतिस्पर्धा की शिक्षा के बजाय प्रकृति से जुड़े विषयों की शिक्षा पर जोर दिया है। उनका कहना था कि पढ़ाई के माध्यम से मिलने वाला ज्ञान अधिकतर बाहरी है, जबकि प्रकृति ने हमें जो दिया है उसमे स्त्री की विशिष्ट भूमिका से जुड़े विषय […]

More like this