Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता" विकसित भारत 2047 एक युवा हृदय के स्वप्न"...

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता” विकसित भारत 2047 एक युवा हृदय के स्वप्न” विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक उड़ान

Published on

फतेहपुर- डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा समारोह- 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य छात्र – छात्राओं को अपने विचारों को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने और एक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने का मंच प्रदान करना था इस प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की थीम “विकसित भारत 2047 एक युवा हृदय के स्वप्न” रही विद्यार्थियों ने उक्त विषय को प्रभावशाली ढंग से अपनी चित्रकला में चित्रित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने कहा कि विकसित भारत एक विचार मात्र नहीं, वरन एक सामूहिक संकल्प है जिसमें हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ.प्रीति चौधरी ,डॉ.संतोष बिंद,डॉ.अनीता पांडे ,मानसी श्रीवास्तव, श्री रमेश कुमार शर्मा ने निभाई। उक्त प्रतियोगिता में ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय फतेहपुर के उत्कर्ष सैनी ने प्रथम, डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्रा अनुष्का सिंह ने द्वितीय स्थान  एवं ठाकुर जागेश्वर सिंह मनमोहन सिंह सिंह महाविद्यालय खागा की छात्रा आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।प्रतियोगिता प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी के  कुशल संयोजकत्व में संपन्न हुई। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रो. शकुंतला, प्रो.लक्ष्मीना भारती, डॉ. चारू मिश्रा, श्री रमेश सिंह , डॉ.मधुलिका श्रीवास्तव,डॉ चंद्रभूषण,  श्री बृजेश पाल, डॉ राज कुमार ,श्री  आनंद नाथ एवं समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

👁 5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...

हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थायी निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हरिहरगंज में ओवरब्रिज के नीचे...

More like this

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...