Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिले के सभी मंडलों में आयोजित हुई संगोष्ठी में पार्टी पुरोधा डॉ...

जिले के सभी मंडलों में आयोजित हुई संगोष्ठी में पार्टी पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बताए मार्ग पर बढ़ने का दोहराया संकल्प

Published on

फतेहपुर- भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तम्भ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म-जयंती पर आज सभी 23मंडलो पर संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए सद्मार्ग पर राष्ट्रीय सद्भावना के साथ बढ़ने की बात दोहराई गई, प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश पर डां श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के 23 जून को बलिदान दिवस कार्यक्रम से लेकर  उनकी 6जुलाई तक को स्मृति दिवस पखवाड़े के रूप में मनाया गया, जेल रोड स्थित एक पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के मध्य मुखर्जी जी के राष्ट्रोत्थान को लेकर किये गये कार्यों विचारों को साझा किया गया , विजयीपुर मंडल की संगोष्ठी में खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी द्वारा काश्मीर मुद्दे को लेकर जमकर विरोध किया गया,उनका कहना था एक देश में,दो विधान,दो निशान और दो प्रधान देश के लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे , उनके इस राष्ट्रहित के सपने को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा धारा 370व35ए को समाप्त कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है, जहानाबाद मंडल संगोष्ठी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं के मुखर्जी जी के देश के लिए बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों पर आधारित भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई, हथगाम मंडल की संगोष्ठी को पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सम्बोधित किया गया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी 23मंडलो पर पार्टी द्वारा आयोजित संगोष्ठी सकुशल सम्पन्न हुई हैं, जिसमें संगोष्ठी के जिला संयोजक व जिला महामंत्री उदय लोधी द्वारा तैयारियों को पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा पूर्ण कराया गया है कार्यक्रम में सभी मंडलों के अध्यक्षों व मंडल पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों के साथ ही , समस्त जिला पदाधिकारीयों द्वारा भूमिका का निर्वहन किया गया।

👁 7.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...