Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजेसीबी हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, ICU में जिंदगी और...

जेसीबी हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, ICU में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

Published on

परिजनों ने जेसीबी चालक पर लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस से की न्याय की मांग

फतेहपुर-नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर 1 निवासी जयकरन गुप्ता के 20 वर्षीय बेटे नितिन गुप्ता का जीवन इस समय जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। 4 जुलाई 2025 की दोपहर करीब 3 बजे वह मोटरसाइकिल से अश्वत्थामा मंदिर से लौट रहा था, तभी सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन के ड्राइवर ने अचानक अपना चोंगा घुमा दिया। इससे नितिन जेसीबी की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया।

मौके पर मौजूद भूपेंद्र कुमार व राहुल गुप्ता ने तुरंत घायल नितिन को उठाकर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक पाते हुए फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी हालात में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर मेडिकल कॉलेज हैलट के लिए रिफर कर दिया। वहीं परिजन उसे कानपुर के पनेसिया हॉस्पिटल, काकादेव में भर्ती कराए हैं।
बताया जा रहा है कि भर्ती के लगभग दस दिन बाद अचानक नितिन की तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वह फिलहाल जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

पीड़ित पिता जयकरन गुप्ता ने असोथर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि जेसीबी चालक सोमदत्त उर्फ पददी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी नगर पंचायत असोथर, की लापरवाही के चलते उनके बेटे की यह हालत हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जेसीबी चालक की भूमिका और घटना के कारणों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 60.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...