Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरझंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त की 49वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा...

झंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त की 49वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा पार्षद चौक मूर्ति स्थल पर झंडा गीत रचयिता पद्मश्री स्वर्गीय श्याम लाल गुप्त की पुण्यतिथि मनाते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता द्वारा पार्षद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद दीप प्रज्वलन कर समाज के लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त ने कहा कि पार्षद जी का जीवन बड़ा ही सरल रहा है उनके अंदर देशभक्ति की भावना बचपन से ही रही है। एक सामान्य परिवार में जन्म हुआ लेकिन अपनी प्रतिभा के चलते उन्होंने अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में स्थापित कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि पार्षद जी का जन्म ग्राम नरवल जनपद कानपुर में 9 सितंबर 1896 में हुआ था उन्होंने अपनी कर्मभूमि जनपद फतेहपुर बनाई और स्थानीय हजारीलाल फाटक चौक में रहकर एक क्रांतिकारी की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने फतेहपुर में ही रहते हुए गणेश शंकर विद्यार्थी, महात्मा गांधी और अन्य क्रांतिकारियों के संपर्क में रहते हुए 4 मार्च सन 1924 को झंडा गीत विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा की रचना की। वह कई बार जेल भी गए अपने झंडा गीत से वह अमर हो गए। वरिष्ठ संरक्षक राम विशाल गुप्त ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्षद जी 19 वर्षों तक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के लगातार अध्यक्ष भी रहे हैं जेल यात्राएं की 10 वर्ष फरारी में रहते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में कार्य किया। जिला जेल ंफतेहपुर में बैरक नंबर 9 में रहते हुए स्वतंत्रता के प्रति उमंग भरने के लिए शेष झंडा गीत की रचना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से , सुनीता गुप्ता सुनील गुप्त, शैलेंद्र शरन सिंपल, , संजय गुप्ता, वेद जी जगदीश गुप्ता रामविशाल जी , मनीष गुप्ता अजय कुमार साहू आनंद गुप्त, अरुण जायसवाल, विनय तिवारी सभासद बृजेश सोनी दिलीप गुप्ता सौनक गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता सोनू गुप्ता दुर्गेश गुप्ता अरुण गुप्ता अमित गुप्ता सुशील गुप्ता हरिओम मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ने पार्षद सेतु का जीर्णोद्वार उपरांत लोकार्पण किया

फतेहपुर। पचास नंबर उपरगामि सेतु का पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने जीर्णोद्वार उपरांत लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि पुल के पुर्ननिर्माण पर लगा हुआ पार्षद सेतु पत्थर टूट गया था जिसको उनके पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा पुनः उसी स्थान पर स्थापित कराया तथा आज लोकार्पण किया। इससे समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड गई और समाज के लोगों ने उनको इस उत्तम कार्य के लिये बहुत बहुत बधाई देते हुये सराहना की। इस मौके पर श्री सुरेश चन्द्र गुप्ता दिनेश चंद बच्चा तिवारी विनोद गुप्ता जी सिंपल जी अरुण जायसवाल ब्रजेश सोनी मनीष गुप्ता संजय गुप्ता सुनीता गुप्ता भगत गुप्ता जी सौनक गुप्ता नारायण बाबू गुप्ता जी

👁 12.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: झब्बापुर के जागेश्वर बाबा धाम की प्राचीन लोकआस्था,जागेश्वर बाबा महादेव मंदिर,झब्बापुर में आस्था का उमड़ता जनसैलाब

असोथर (फतेहपुर)। गाजीपुर-असोथर मार्ग पर स्थित झब्बापुर का जागेश्वर बाबा महादेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक...

असोथर में माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिला शव

फतेहपुर। असोथर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 प्रताप नगर में रविवार को माइक्रो...

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर CM योगी ने क्रांतिकारियों को किया नमन, जानिए क्या था काकोरी ट्रेन कांड

Kakori Train Action 101st Anniversary: स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने भारत माता के महान सपूतों को याद करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। […]

फतेहपुर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 449वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर...

More like this