असोथर (फतेहपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असोथर ब्लॉक टीम की ओर से आज जिला स्तरीय विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 200 ट्रैक्टरों पर सवार हजारों किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जोश दिखाया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से असोथर क्षेत्र गूंज उठा। देशभक्ति गीतों के बीच किसान ट्रैक्टरों पर झूमते नजर आए।
यात्रा का आयोजन भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक शिवबदन सिंह भदौरिया और ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौहान की अगुवाई में किया गया। ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई यात्रा का शुभारंभ तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता और जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष असोथर नीरज सिंह सेंगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने संगठन को लेकर दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर किसान हित में काम करना होगा। पूर्व में रहे ब्लॉक अध्यक्ष के स्थान पर जल्द ही नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को भाकियू अराजनैतिक परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि संगठन में किसी तरह का मनमुटाव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद को लेकर अलग-अलग रहने के बजाय सभी पदाधिकारी एक साथ बैठकर बातचीत करें और गलतफहमियां दूर करें। संगठन की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए किसान हित की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाए। संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता है।
यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर असोथर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसके बाद थाना असोथर के आगे पहुंचकर हनुमान मंदिर, खदरहा मोड़ पर यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में तिरंगों से सजे ट्रैक्टर और किसानों की भीड़ आकर्षण का केंद्र रही।
यात्रा के दौरान शहीद जवानों और देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के कारण ही देशवासी आज स्वतंत्रता का पर्व मना रहे हैं।
यात्रा में भाकियू ब्लॉक मीडिया प्रभारी नरसिंह मौर्य, चंद्रशेखर सिंह, शिवभवन मौर्य, जसवंत सिंह, अंशुमान सिंह, भारत मिश्रा, रजत मिश्रा, रमन तिवारी, कपूर सिंह, आशीष पांडेय, कैलाश चंद्र शुक्ला, हरिओम सिंह, रोशन सिंह, रमोद दुबे, पवन वर्मा, सोनू शुक्ला, बउवा तिवारी, अजय सिंह, बसंत सिंह, राजा सिंह, विकास सिंह, शिवदेश मौर्य, तूफान सिंह, बबलू मौर्य, मनोज सिंह, उत्तम सिंह, कल्लू बैश, पप्पू सिंह, दीपेश सिंह, यशपाल सिंह, गुड्डू अग्निहोत्री, सुधीर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Trending Now
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में हजारों किसानों ने दिखाई ताकत,200 ट्रैक्टरों पर लहराया तिरंगा, हजारों किसानों ने भरी हुंकार; संगठन को एकजुटता का संदेश
👁 33.6K views







