Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडीजे बजता रहा, बाराती नाचते रहे, सात फेरों से पहले गायब हो...

डीजे बजता रहा, बाराती नाचते रहे, सात फेरों से पहले गायब हो गई दुल्हन, फतेहपुर में मच गया हंगामा

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की की शादी तय हुई। लड़के वाले बारात लेकर पहुंचे। डीजे की धुन पर बाराती थिरकते रहे। दूसरी तरफ, दुल्हन सात फेरों से पहले ही लापता हो गई। इस दौरान जहां शादी वाले घर में खुशी का माहौल गमगीन हो गया। वहीं, इलाके में घटना से हड़कंप मच गया। मामले में हिंदू संगठनों ने युवती की बरामदगी न होने पर थाना पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक दलित युवती की शुक्रवार रात बारात आई थी। इस दौरान शादी वाले घर में हंसी-खुशी का माहौल था। जनातियों के साथ आए रिश्तेदार भी शादी के द्वारचार कार्यक्रम में व्यस्त थे। जनवासे से डीजे की धुन पर डांस करते हुए बाराती दुल्हन के दरवाजे की तरफ जा रहे थे। इस बीच अचानक पता चला कि दुल्हन घर से गायब है।दुल्हन के घर से गायब होने की खबर सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर बारातियों को पता चली तो बगैर खाना खाए ही देर रात बारात वापस लौट गई। उधर, हैरान परेशान दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की।

मासूम अहमद पर आरोप

इस दौरान परिजनों को पता चला कि गांव का ही रहने वाला समुदाय विशेष का युवक मासूम अहमद अपने दो भाईयों मंसूर अहमद और मंजूर अहमद के सहयोग से युवती को भगा ले गया। इस पूरे मामले की शिकायत दुल्हन के भाई ने स्थानीय थाना पुलिस से की है। इसको लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाता दिखा।

हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तत्काल युवती को बरामद करने की आवाज बुलंद की। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही लापता युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

👁 28.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय...

अब जमीन का हर टुकड़ा होगा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज, यूपी में ड्रोन से बदल रही नक्शों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जमीनों के रिकॉर्ड को आधुनिक और ज्यादा सटीक बनाने की...

कौन हैं अनिल कसाना? गाजियाबाद की सियासत में बीजेपी को झटका देकर साइकिल पर हुए सवार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गाजियाबाद की...

More like this

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर साधा निशाना, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय...

अब जमीन का हर टुकड़ा होगा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज, यूपी में ड्रोन से बदल रही नक्शों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में जमीनों के रिकॉर्ड को आधुनिक और ज्यादा सटीक बनाने की...