Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधर्म ध्वजा यात्रा पर अलर्ट, मकबरा विवाद से सबक लेकर प्रशासन ने...

धर्म ध्वजा यात्रा पर अलर्ट, मकबरा विवाद से सबक लेकर प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की परंपरागत धर्म ध्वजा यात्रा आज निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी यात्रा का आयोजन हुआ, लेकिन आबूनगर मकबरा विवाद के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनियों को संगठित करना बताया गया है। हालांकि, जिले में पहले से लागू BNS 163 के कारण अधिकारियों ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया था। यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। मलवां कस्बे में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आलाधिकारी भी डटे रहे। सुरक्षा की कमान इस बार खुद डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने संभाल रखी। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस बल पर्याप्त संख्या में मौजूद है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि धारा का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का दावा है कि धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और जिले की कानून-व्यवस्था किसी भी सूरत में प्रभावित न हो, इसके लिए सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।

👁 24.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this