Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनकल के आरोप में 12वीं के छात्र की पिटाई से मौत का...

नकल के आरोप में 12वीं के छात्र की पिटाई से मौत का आरोप, FIR न होने पर कोतवाली में धरने पर बैठे परिजन,प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं के छात्र तेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत के मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार देर शाम मृतक छात्र के परिजन कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और विद्यालय के प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी तथा प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
मृतक की मां नीलम देवी पत्नी दिलीप कुमार द्विवेदी निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के मुताबिक उनका पुत्र तेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम हरिहरगंज, फतेहपुर में कक्षा 12 का छात्र था। 26 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:15 बजे वह परीक्षा देने विद्यालय गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद करीब एक बजे तक जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी से मोबाइल पर बातचीत की।
तहरीर के अनुसार प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया है और उस पर 1500 रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके बाद परिजनों को छात्र के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि छात्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। परिजन देवरानी गोविंदा गोवाड़ी और आदित्य पाण्डेय के साथ कार से अस्पताल पहुंचे तो छात्र गंभीर हालत में भर्ती मिला। उसके शरीर पर काफी चोटें बताई गईं।
मां का आरोप है कि छात्र ने बताया कि प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी ने प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के निर्देश पर उसे डंडों से पीटा था। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि नकल करते पकड़े जाने के बाद छात्र की पिटाई की गई, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी छात्र के शरीर पर गंभीर चोटों की बात सामने आई है। छात्र की मौत के बाद दाह संस्कार किया गया, जिसके बाद उसकी मां ने 28 अगस्त को पुलिस को लिखित तहरीर देकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि दोपहर में तहरीर देने के बावजूद देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे नाराज परिजन कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

👁 148.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...