Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर पालिका के नलकूप निर्माण में करोड़ों का खेल? लघु सिंचाई में...

नगर पालिका के नलकूप निर्माण में करोड़ों का खेल? लघु सिंचाई में भी फर्म पर गंभीर आरोप, CM से जांच की मांग,कमला नगर कलक्टरगंज की बड़ी फर्म का मामला–अब खुल रहे राज

Published on

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड संख्या-01 स्थित अंजनगांव मोहल्ला सराय हार में नलकूप अधिष्ठापन कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता अनुज यादव ने शासन को भेजे गए विस्तृत पत्र में आरोप लगाया है कि पुराने नलकूप भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सीमित कार्य कर उसे नया निर्माण दिखाकर लाखों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी और वित्तीय जांच कराने की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार नगर पालिका की वर्ष 2023-24 की ई-निविदा के तहत करीब 33.75 लाख रुपये की लागत से नलकूप अधिष्ठापन का कार्य स्वीकृत किया गया था। आरोप है कि जिस स्थान पर पहले से बोरिंग और नलकूप भवन मौजूद था, वहीं नई बोरिंग कराए बिना पुराने भवन की मरम्मत कर उसे नया कार्य दर्शाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बंद पड़े नलकूप को नया निर्माण बताकर सरकारी धन खर्च किए जाने की आशंका है।
मामला केवल नगर पालिका तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ता अनुज यादव ने आरोप लगाया है कि संबंधित फर्म ने लघु सिंचाई विभाग में भी किसानों को पाइप सप्लाई और बोरिंग कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं कीं। बताया गया कि पूर्व में शिकायत के बाद विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को हटाया भी गया था, लेकिन प्रभावशाली प्रबंधन के चलते जांच आगे नहीं बढ़ सकी और मामला फाइलों में दबकर रह गया।
अनुज यादव ने शासन को भेजे पत्र में नगर पालिका और लघु सिंचाई विभाग, दोनों मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नई बोरिंग नहीं कराई गई और केवल पुराने निर्माण को नया दिखाया गया है, तो यह सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला है।
इस मुद्दे को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। भाजपा नेता शिवशंकर ने शिकायतकर्ता के आरोपों का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस जनहित के मामले को आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर भी दर्ज कराकर विस्तृत जांच की मांग की जाएगी।
फिलहाल शिकायतों के आधार पर जांच की मांग तेज हो गई है। अब निगाहें शासन और जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर नगर पालिका और लघु सिंचाई विभाग में लगाए गए इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कब शुरू होती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

👁 135.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2.75 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार

फतेहपुर/जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार भोर चोरों ने एक घर को...

फतेहपुर में थाना समाधान दिवस: DM-SSP ने मलवां थाने में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। शनिवार को जिले में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। माह के...

फतेहपुर: मंगाया था गुटखा फिर  5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम के तलवे गर्म चाकू से दागने का आरोप, तीन दिन कमरे...

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव से इंसानियत को झकझोर देने...

More like this

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 2.75 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात पार

फतेहपुर/जहानाबाद। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में शनिवार भोर चोरों ने एक घर को...

फतेहपुर में थाना समाधान दिवस: DM-SSP ने मलवां थाने में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। शनिवार को जिले में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। माह के...

फतेहपुर: मंगाया था गुटखा फिर  5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम के तलवे गर्म चाकू से दागने का आरोप, तीन दिन कमरे...

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव से इंसानियत को झकझोर देने...