Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनशे में धुत दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसों से बरसे...

नशे में धुत दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसों से बरसे एक-दूसरे पर वार; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Published on

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा केवटरा ग्राम सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक आपस में जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ।
विवाद बढ़ने के बाद जितेंद्र निषाद और चीनक नाम के दोनों युवकों के बीच लात-घूंसों से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
वायरल वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में मारपीट की वजह भी साफ नहीं हो रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

👁 32.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पत्रकार के साथ कूरियर स्कैम: घटना के 02 सप्ताह बाद एफआईआर, दो माह बाद भी बयान नहीं,13 हजार होल्ड पर पीड़ित का खाता खाली????

फतेहपुर। जिले में बेखौफ साइबर अपराधियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 452  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 452...

फतेहपुर में वर्चस्व की टशन में हत्या, दो मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में वर्चस्व की टशन को लेकर हुए...

तेजस की मौत का ‘मौत वाला राज’! स्कूल की पिटाई से सौंरा तक… आखिर रास्ते में क्या हुआ?

https://youtu.be/bHRr8Iad7Wk?si=FUE_j1bxgWlOm_t2 फतेहपुर में कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत का मामला अब कई...

More like this