Homeराज्यउत्तर प्रदेशपुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर कई वर्षों से चल...

पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर कई वर्षों से चल रहा था सेक्स रैकेट का गोरख धंधा। मोहल्ले के लोगों ने गेस्ट हाउस के कमरे में पकड़ा एक दर्जन युवतियों को

Published on

यूपी के धर्म नगरी अयोध्या में देर रात हलचल तब ज्यादा बढ़ गई जब कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेगंज के खीर गली में बीते एक दशक से भी अधिक समय से चल रहें देह व्यापार के धंधे से तंग आ कर मोहल्ले के लोगों ने अपना आपा खो दिया और आक्रोशित हो कर एक जुट होकर मोहल्ले के लोगों ने मीडिया को बुलाया और रानी सती गेस्ट हाउस में स्वयं छपा मार दिया और जब एक साथ मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने गेस्ट हाउस के एक– एक कमरे की तलाशी लेनी शुरू कर दी, गेस्ट हाउस के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में मोहल्ले वासियों को एक दर्जन से अधिक महिलाएं दिखी एक कमरे में युवतियों के मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और फिर पुलिस को सूचना दी गई tv 9 भारतवर्ष के कैमरे पर मोहल्ले के लोगों ने बताया पुलिस को सूचना देने के करीब एक घंटे के बाद CO शैलेन्द्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर एक एक कर के गेस्ट हाउस के कमरे से एक दर्जन से अधिक देह व्यापार में संलिप्त युवतियों को पुलिस वैन में बैठ कर ले गए दरअसल फतेहगंज चौकी से 200 मीटर की दूरी पर स्थित रानी सती गेस्ट हाउस अपनी कृतियों के लिए पूरे शहर में बदनाम है, मोहल्ले के लोगों ने tv 9 भारतवर्ष को बताया को हम लोग बहुत शर्मिंदगी महसूस करते है हमारे घरों में बहु बेटियां है हम लोग घर से बाहर निकलने में शर्मिंदगी महसूस करते है यहां पर ये कार्य बीते 15 सालों से हो रहा था लेकिन इसे पर कोई कारवाही नहीं हो रही थी कल बहुत ज्यादा हो गया सभी मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो कर एक साथ गेस्ट हाउस में पहुंच गए उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तब पुलिस 1 घंटे बाद पहुंची और सभी युवतियों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई लेकिन यह कार्य यहां कई वर्षों से चल रहा था बार-बार पुलिस को गुप्त रूप से भी सूचना दी जा रही थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी , इस संदर्भ में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी से जब हमारे संवाददाता आशुतोष पाठक ने बात की तो उन्होंने बताया कि कल देर रात हमें कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज इलाके से सूचना प्राप्त हुई की एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य संचालित हो रहा है जहां देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है इसके बाद को सर्कल शैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और गेस्ट हाउस मालिक है गणेश अग्रवाल समेत तीन पुरुष और 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, एक लाख रुपए भी मौके से बरामद हुए हैं इनसे पूछताछ की जा रही है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है कुछ महिलाएं अयोध्या जनपद के आसपास के जनपदों की भी इसमें शामिल हैं विधिक कार्रवाई की जा रही है वहीं फतेहगंज चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर चल रहे इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने पर पुलिस की कार्रवाई पर भी बड़े सवाल या निशान उठ रहे हैं अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस कहां तक पहुंचती है और क्या भविष्य मे इस बार पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

👁 13K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...