Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रयागराज में राहुल गांधी संग हेमलता पटेल ने बुलंद की छात्रों-युवाओं की...

प्रयागराज में राहुल गांधी संग हेमलता पटेल ने बुलंद की छात्रों-युवाओं की आवाज, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

Published on

प्रयागराज/फतेहपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में फतेहपुर की कांग्रेस नेत्री और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने सैकड़ों सहयोगियों के साथ दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
हेमलता पटेल ने कहा कि आज प्रदेश का शिक्षित और योग्य युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। समय पर भर्तियां न निकलना, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं और लंबे समय से प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती न होना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी गुलाबी शर्ट में नजर आए। इस पर खुशी जाहिर करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि गुलाबी उनके लिए महज एक रंग नहीं, बल्कि संघर्ष, सशक्तिकरण और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना ही उनका संकल्प है।
प्रयागराज दौरे के दौरान हेमलता पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, प्रतिभा अटल पाल, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और महासचिव जितेंद्र पटेल समेत कई नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान फतेहपुर की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के साथ महिला कांग्रेस तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से फतेहपुर में संगठन को सक्रिय बनाने के लिए हेमलता पटेल के प्रयासों की सराहना किए जाने की बात कही गई।
कार्यक्रम में फतेहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र मौजूद रहे। समर्थकों ने राहुल गांधी और हेमलता पटेल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम के जरिए फतेहपुर कांग्रेस ने छात्र और युवा मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता का संदेश देने की कोशिश की।

👁 42.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...