रिपोर्ट-भूपेंद्र शर्मा
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कौडर गांव निवासी नूर हसन का पडोस के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ निकाह करना चाहिए थे। परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। परिजन दोनों के निकाह के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि बीते दिन युवती युवक के घर आकर जबरन रहना चाह रही थी। इसी बात को लेकर युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। कुछ देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







