Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर अय्याश मौलवी पर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शादी...

फतेहपुर अय्याश मौलवी पर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Published on

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप गांव की जामा मस्जिद में रहने वाले मौलवी पर है। रविवार देर रात आरोपी छात्रा को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी परिजनों की नजर पड़ गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के बंथल शाहपुर निवासी अब्दुल समद करीब दो वर्ष पहले गांव की जामा मस्जिद में मौलवी बनकर आया था। वह मस्जिद के पास संचालित मदरसे में करीब डेढ़ वर्ष से बच्चों को दीनी तालीम दे रहा था। इसी मदरसे में 15 वर्षीय छात्रा भी पढ़ने आती थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले मौलवी ने छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने लगा। देर रात आरोपी ने छात्रा को अपने पास बुलाया। छात्रा के घर से गायब होने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान परिजनों ने मौलवी को छात्रा के साथ मुख्य सड़क की ओर जाते देख लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी ने खुद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि मौलवी किसी न किसी बहाने उसे मस्जिद और मदरसे में बुलाता था।

👁 49.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर 50 मुकदमों से जुड़ी 624 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण

फतेहपुर 50 मुकदमों से जुड़ी 624 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण थाना राधानगर पुलिस...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 12 मुकदमों में वांछित अभियुक्त के पैर में लगी गोली

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और एक अभियुक्त के बीच...

एसबीएम 2.0 प्रशिक्षण में असोथर चेयरमैन नीरज सिंह ने किया प्रतिभाग

असोथर फतेहपुर। लखनऊ स्वच्छ भारत मिशन - नगरीय ( एसबीएम) 2.0 के तहत नगरीय...

More like this