Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटा, युवक की मौत के बाद...

फतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटा, युवक की मौत के बाद हाईवे जाम—कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार

Published on

फतेहपुर: जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सातमील इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने लखनऊ-बांदा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की कई किलोमीटर तक लाइन लगने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई जा रही है। जाम की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।

फिलहाल, प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम पूरी तरह से नहीं खुल सका था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

👁 72.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this