Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस के सामने युवक ने डीजल डालकर किया...

फतेहपुर: निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस के सामने युवक ने डीजल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, हड़कंपकिशनपुर कस्बे का मामला, जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के बाद बना रहा था मकान, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Published on

फतेहपुर के किशनपुर कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य रुकवाने पहुंची पुलिस के सामने एक युवक ने खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास कर दिया। घटना से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण हैरान रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे निवासी अनिल शुक्ला ने हाल ही में जमीन की विधिवत रजिस्ट्री कराई थी और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी पूरी करा ली थी। इसके बाद वह अपने प्लॉट पर भवन निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान किसी विवाद या शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाने लगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित अनिल शुक्ला ने अचानक अपने ऊपर डीजल डाल लिया और आत्महत्या करने की कोशिश की। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें समझाया और किसी तरह स्थिति को संभाला, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज हो चुका था, तो निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रवाई क्यों की गई। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

फिलहाल अनिल शुक्ला सुरक्षित हैं और मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बहस तेज हो गई है।

👁 138.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this