Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर: पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में महिलाओं की समस्याएं गूंजीं,...

फतेहपुर: पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक में महिलाओं की समस्याएं गूंजीं, जमीन कब्जा और पारिवारिक अधिकार के मामले उठे

Published on

फतेहपुर में पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक साधना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें जमीन कब्जा, पारिवारिक अधिकार और प्रशासनिक लापरवाही जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए।

बैठक की शुरुआत में संगठन से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। खागा क्षेत्र से आई सुनीशा सिंह ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद इलाहाबाद में नौकरी कर रहे हैं और बच्चे भी वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। वह स्वयं गांव मायाराम का पुरवा में अकेली रहती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ अराजक तत्व जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और लगभग 8 फीट ऊंची व 70 फीट लंबी दीवार बनाकर जमीन पर अधिकार कर लिया है। कई बार प्रशासन को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसी तरह मलवा की एक महिला ने पारिवारिक विवाद और अधिकारों से जुड़ी गंभीर समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनके पति, जो सेना में थे, की पहली पत्नी से संतान न होने पर उनकी शादी उनसे कराई गई थी, जिससे उनके दो पुत्र हुए। लेकिन 25 दिसंबर 2025 को पति की मृत्यु के बाद अब उनके और बच्चों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने में ब्लॉक स्तर के अधिकारी बाधा डाल रहे हैं।

महिला ने बताया कि इस वजह से उनके बच्चों को हिंदू मैरिज एक्ट धारा 16 के तहत मिलने वाले वैधानिक अधिकार और लाभ नहीं मिल पा रहे हैं।

बैठक में इसके अलावा भी तीन अन्य महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें प्रशासनिक उदासीनता प्रमुख रही।

महिला समिति की अध्यक्ष जागृति तिवारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों से तत्काल वार्ता की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी खागा और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर सभी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेगा।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि किसी को कहीं न्याय नहीं मिल रहा है तो वह संगठन से जुड़ें और अपनी समस्या साझा करें, संगठन हर संभव मदद करेगा।
बैठक में सरोज शर्मा, ज्योति कपूर, सुमन मौर्य, विमला सिंह, किरण सिंह, मंजू देवी, अर्चना गुप्ता, मीरा मिश्रा, सुनीता पाल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

👁 59.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this