Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई व दुर्गा बक्काल ट्रस्ट ने किया...

फतेहपुर: भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई व दुर्गा बक्काल ट्रस्ट ने किया पौधारोपण, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Published on

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई एवं दुर्गा बक्काल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पक्का तालाब परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बेल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि “वृक्ष धरती के गहने हैं और मानव जीवन का आधार भी। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध ऑक्सीजन और स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब तक वृक्ष हैं, तभी तक पृथ्वी पर जीवन संभव है।”
दुर्गा बक्काल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सतीश गुप्ता ने महिला इकाई के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें।
भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के बीच वृक्षारोपण सबसे बड़ा समाधान है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने किया।
इस मौके पर महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, सभासद सुनील गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरण गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, भरत गुप्ता, राधेश्याम, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, आनंद गुप्ता, यशवंत गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, मदन गुप्ता, अरुण गुप्ता, मनीषा गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नम्रता गुप्ता, रंजना गुप्ता, शिल्पी, माधुरी, रश्मि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

👁 42.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this