Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में अवैध कब्जे पर बवाल: राजस्व टीम के लौटते ही दो...

फतेहपुर में अवैध कब्जे पर बवाल: राजस्व टीम के लौटते ही दो पक्ष भिड़े, कई घायल

Published on

फतेहपुर। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव में अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा कब्जा हटाने की कार्रवाई के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ढकौली गांव में लंबे समय से भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। लेकिन जैसे ही टीम वहां से रवाना हुई, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

सीओ थरियांव वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

👁 55.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this