Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दर्दनाक हादसा, मस्जिद में करंट लगने से मुअज्जिन...

फतेहपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दर्दनाक हादसा, मस्जिद में करंट लगने से मुअज्जिन की मौत

Published on

फतेहपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर फतेहपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा सहिमलपुर गांव की मस्जिद में अजान के दौरान माइक में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग मुअज्जिन ननकू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मस्जिद और गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर जाफरगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

👁 42.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक...

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]

More like this