Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में उल्टा तिरंगा फहराने का आरोप, राष्ट्रगान के दौरान भी नहीं...

फतेहपुर में उल्टा तिरंगा फहराने का आरोप, राष्ट्रगान के दौरान भी नहीं सुधरी गलती, वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में तिरंगे को सम्मान के साथ फहराकर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया, वहीं फतेहपुर में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम, लोक निर्माण विभाग से जुड़े परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर कथित तौर पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया।
बताया जा रहा है कि ध्वजारोहण के बाद उल्टा तिरंगा काफी देर तक फहराता रहा। इसके बाद उसी स्थिति में राष्ट्रगान भी कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नजर आ रहे हैं। तिरंगा उल्टा होने के बावजूद किसी ने उसे तत्काल ठीक नहीं कराया। इसके बाद राष्ट्रगान कराया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा।
राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सरकारी कार्यालय में ही तिरंगा उल्टा फहराए जाने की घटना ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति की जांच की जानी चाहिए थी।
मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर उल्टे तिरंगे पर क्यों नहीं पड़ी? ध्वजारोहण के दौरान मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस गलती को क्यों नहीं सुधारा?
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस कथित लापरवाही को लेकर क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाता है या नहीं।

👁 186.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this