Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य समापन, छात्रों ने...

फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य समापन, छात्रों ने पेश किए AI आधारित नवाचार

Published on

फतेहपुर। नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड, फतेहपुर में एआई स्टूडेंट शोकेस एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने एआई आधारित प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

समारोह की मुख्य अतिथि संगीता सिंह (थाना प्रभारी महिला) रहीं, जबकि कृष्णा उप्पल (डायरेक्टर, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल) विशिष्ट अतिथि एवं किशन मेहरोत्रा (अध्यक्ष, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, जिम्मेदार तकनीकी उपयोग और समस्या समाधान जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। समापन समारोह में डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

विशेष पुरस्कारों में जैद मझहर को एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड, सृष्टि को मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड तथा एकरा को मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी छात्रों को नेक्सस इंटेलिजेंस की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि संगीता सिंह ने कहा कि आज के तकनीकी युग में विद्यार्थियों का नई तकनीकों से परिचित होना बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदारीपूर्वक तकनीक का उपयोग करना सिखाते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक को समझने और उसके सही उपयोग के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नेक्सस इंटेलिजेंस की टीम का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन प्रमाण-पत्र वितरण, छात्र सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर फहमी मजहर (प्रधानाचार्य, इकरा पब्लिक स्कूल), शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर, अंजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।

👁 23.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

ड्रोन पर निशाना साधने के दौरान चली गोली, बारात में मचा हड़कंप; एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हैटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान...

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

More like this

ड्रोन पर निशाना साधने के दौरान चली गोली, बारात में मचा हड़कंप; एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हैटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान...

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...