Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो...

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

Published on

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो में पैसों की कमी को लेकर नाराजगी जताने तथा ड्राइवर और नाइट गार्ड तक हिस्सेदारी दिए जाने का कथित जिक्र सामने आया है।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर मलवां थाने में तैनात सिपाही अभिषेक दुबे और देवेंद्र को निलंबित कर दिया गया।

वायरल ऑडियो को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मुख्य बिंदु:

अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल

पैसों के बंटवारे को लेकर कथित बातचीत आई सामने

ड्राइवर और नाइट गार्ड तक हिस्सेदारी का कथित जिक्र

एसपी के निर्देश पर कराई गई जांच

मलवां थाने के दो सिपाही निलंबित

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

👁 17.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का...

बिंदकी में एसपी का बड़ा एक्शन: कोतवाल समेत कस्बा चौकी का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी...

किशोर से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल...

More like this