Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published on

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद तनिष्क मिश्रा और शिवांग त्रिवेदी उर्फ राज त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि शादीपुर चौराहे पर हुई मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो और मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

शपथ समाचार द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद हुई इस कार्रवाई को स्थानीय लोग बड़ी सफलता मान रहे हैं।

👁 24K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

बिंदकी में एसपी का बड़ा एक्शन: कोतवाल समेत कस्बा चौकी का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी...

किशोर से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल...

More like this