Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिंदकी में एसपी का बड़ा एक्शन: कोतवाल समेत कस्बा चौकी का पूरा...

बिंदकी में एसपी का बड़ा एक्शन: कोतवाल समेत कस्बा चौकी का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

Published on

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी चंदन सिंह समेत पूरी कस्बा चौकी के पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे की महाजनी गली में न्यायालय में विचाराधीन सिविल वाद संख्या-116/2001 से संबंधित भूमि पर हरे नीम के पेड़ काटे जा रहे थे। मामले में पीड़िता शांति देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि विपक्षी पक्ष की शिवकली ने विवादित भूमि पर खड़े सभी नीम के पेड़ों का ठेकेदार से सौदा कर दिया है और पेड़ों की कटाई कराई जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए बिंदकी कोतवाल, कस्बा चौकी प्रभारी सहित चौकी के समस्त स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।

एसपी की इस कार्रवाई को विभागीय जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। वहीं, इस फैसले के बाद जिले भर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।

मामला: महाजनी गली, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र, फतेहपुर
कार्रवाई: कोतवाल, चौकी प्रभारी समेत पूरी कस्बा चौकी लाइन हाजिर
कारण: न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर हरे नीम के पेड़ों की कटाई मामले में लापरवाही

👁 36.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का...

किशोर से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल...

More like this