Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Published on

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव नदी में बहता हुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, जहानाबाद थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शव की फोटो और हुलिया सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान होने का इंतजार किया जा रहा है। शव मिलने की घटना से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

👁 21.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का...

बिंदकी में एसपी का बड़ा एक्शन: कोतवाल समेत कस्बा चौकी का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी...

किशोर से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल...

More like this