Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ‘बंगाली’ से लेकर ‘बड़े अस्पताल’ तक सब सेट? DM के...

फतेहपुर में ‘बंगाली’ से लेकर ‘बड़े अस्पताल’ तक सब सेट? DM के आदेशों के बावजूद नहीं थम रहा झोलाछापों का खेल!

Published on

फतेहपुर। जिले में झोलाछाप एवं कथित अवैध चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। शहर के चर्चित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई के बाद जोनिहा के एक चर्चित “बंगाली डॉक्टर” की क्लिनिक भी जांच के दायरे में आई थी। कार्रवाई की आहट मिलते ही क्लिनिक बंद हो गई, लेकिन स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक कुछ ही दिनों में फिर से संचालन शुरू हो गया।

वहीं नाऊवाबाग क्षेत्र में एक स्कूल के निकट बिना पंजीयन अस्पताल संचालन की चर्चाएं लंबे समय से हैं। आरोप है कि संचालक खुद को डॉक्टर बताकर अस्पताल चला रहा है, लेकिन जांच टीम अब तक वहां नहीं पहुंची।

असोथर कस्बे में कई निजी अस्पतालों में बड़े ऑपरेशन किए जाने की चर्चा है। यमुना पट्टी क्षेत्र में भी बाहरी जनपद के कुछ चिकित्सकों पर इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलने के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई शायद ही कभी दिखाई देती है।

हाल ही में जिलाधिकारी ने बिना पंजीयन एवं मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कई कथित अवैध अस्पताल और क्लिनिक अब भी संचालित होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कार्रवाई से पहले किसे खबर लग जाती है और किनके संरक्षण में यह खेल जारी है?

👁 35.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित रानी कॉलोनी में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने...

महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट को लेकर सपा का हल्लाबोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने...

बिंदकी तहसील में लगा संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

फतेहपुर। बिंदकी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं...

फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य समापन, छात्रों ने पेश किए AI आधारित नवाचार

फतेहपुर। नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का समापन...

More like this