फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पार्टी कार्यालय फतेहपुर में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन, व्यक्तित्व और सृष्टि के विस्तार में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति को सृष्टि के विस्तार का दायित्व सौंपा गया था, इसलिए उन्हें प्रजापति कहा गया। उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष अत्यंत विद्वान, शक्तिशाली और यज्ञों के महान ज्ञाता थे। उन्होंने अनेक पुत्र-पुत्रियों को जन्म देकर सृष्टि के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राम किशोर प्रजापति ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रीता प्रजापति, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, शालिनी प्रजापति, आशीष नामदेव, शिव शंकर यादव, डॉ. सीताराम प्रजापति, शैलेन्द्र मिश्रा ‘राजू’, संतोष कुमार प्रजापति, नंदकिशोर पाल, विमलेश पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Trending Now
फतेहपुर में सपा ने मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, गोष्ठी में उनके योगदान को किया याद
👁 27K views







