Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: रास्ते में जानवर बांधने से मना करने पर युवक पर लाठी-डंडों...

फतेहपुर: रास्ते में जानवर बांधने से मना करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले में रास्ते में जानवर बांधने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान यासीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में रास्ते पर जानवर बांधे जा रहे थे, जिसका यासीन ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने यासीन को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

पीड़ित पक्ष ने सदर कोतवाली में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

👁 16.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Akhilesh Yadav: ‘BJP की धर्म और धन की राजनीति का अंत हुआ’, अखिलेश ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने भारत और दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दामों की तुलना करते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने लिखा- भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत […]

UP Election 2027: कौन हैं जेके आजाद? मोहम्मदाबाद गोहना सीट से बने हैं BSP के प्रत्याशी, पार्टी में शुरू हुआ विरोध

Mohammadabad Gohna BSP Candidate: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मऊ जिले की एकमात्र सुरक्षित विधानसभा सीट मोहम्मदाबाद गोहना से अपना पहला दांव चल दिया है। बसपा ने जेके आजाद को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, इस ऐलान के साथ […]

फतेहपुर:पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच...

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

More like this