Homeराज्यAkhilesh Yadav: ‘BJP की धर्म और धन की राजनीति का अंत हुआ’,...

Akhilesh Yadav: ‘BJP की धर्म और धन की राजनीति का अंत हुआ’, अखिलेश ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार को घेरा

Published on

SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने भारत और दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दामों की तुलना करते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने लिखा- भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

अखिलेश ने क्या कहा?

सपा प्रमुख ने ‘X’ पर लिखा- भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है। दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम गिरने से पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कमी आई है। दूसरे देशों की पब्लिक को तेल के घटे दामों के रूप में लाभ मिला है, लेकिन इसके विपरीत भारत में भाजपा सरकार दाम नहीं घटा रही है। कंपनियों को लगातार फायदा पहुंचाने में लगी है। भाजपा सरकार कंपनियों की सगी है, जनता की नहीं।

अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप

अखिलेश ने आगे लिखा- भारत में तेल या किसी भी चीज के दाम का अपना अनोखा ‘भ्रष्ट अर्थशास्त्र’ है। जो मांग-आपूर्ति से नहीं, बल्कि भाजपाई कमीशनखोरी से चलता है। जो कंपनियों के मुनाफे से जुड़ा है। सामान्य शब्दों में कहें तो कंपनियों का प्रॉफिट-लाभ जितनी ज्यादा होगा। भाजपा को कमीशन भी उतना ज्यादा मिलेगा। इसीलिए हमारे यहां हर चीज के दाम बढ़ने या कुल मिलाकर कहें कि महंगाई बढ़ने का कारण भाजपा की कमीशनखोरी है। जिसका खामियाजा आम जनता को महंगे तेल, परिवहन, यातायात, खाद्य पदार्थ व अन्य सभी सामान खरीद कर भुगतना पड़ रहा है।

अखिलेश यादव का पोस्ट

BJP के लिए धन ही धर्म है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने लिखा- जिन अनभिज्ञ, भोले-भाले समर्थकों को लगता था कि भाजपा ऐसा निकृष्ट कार्य नहीं कर सकती है। मंदिर-चोरी के बाद उनको भी समझ आ गया है कि भाजपाइयों के लिए ‘धन’ ही धर्म है। अब तो भाजपा और उनके संगी-साथियों को देखकर लोग दरवाजा बंद कर ले रहे हैं।

‘BJP की धर्म की राजनीति का अंत हो गया’

सपा मुखिया ने लिखा- भाजपा की धर्म की राजनीति का अंत हो गया है। इसीलिए वो अब केवल ‘धन’ की राजनीति करेगी। इससे भ्रष्टाचार भी बेतहाशा बढ़ेगा और महंगाई भी क्योंकि भाजपा के जिन करोड़ों वोटों में कमी आई है। उन वोटों की कमी को भाजपा पैसे से खरीद कर पूरा करना चाहेगी, लेकिन धर्म के नाम पर की गई चोरी के पैसों को कोई नहीं लेना चाहेगा।

यही ‘अधर्मी भाजपा’ की सबसे बड़ी चिंता है। भारत की धर्मभीरू जनता पाप के पैसों की हिस्सेदार नहीं बनेगी। अखिलेश ने आगे लिखा- ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के खुलने की वजह से भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है। भाजपा अब कहीं की नहीं रही। जो भाजपा का साथी, वो रामघाती!

👁 5.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

UP Election 2027: कौन हैं जेके आजाद? मोहम्मदाबाद गोहना सीट से बने हैं BSP के प्रत्याशी, पार्टी में शुरू हुआ विरोध

Mohammadabad Gohna BSP Candidate: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मऊ जिले की एकमात्र सुरक्षित विधानसभा सीट मोहम्मदाबाद गोहना से अपना पहला दांव चल दिया है। बसपा ने जेके आजाद को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, इस ऐलान के साथ […]

फतेहपुर:पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच...

फतेहपुर: रास्ते में जानवर बांधने से मना करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

फतेहपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले में रास्ते में जानवर बांधने...

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

More like this