Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर हुसैनगंज में असलहाधारी बदमाशों का धावा, घर में सो रहे परिवार...

फतेहपुर हुसैनगंज में असलहाधारी बदमाशों का धावा, घर में सो रहे परिवार को लूटा

Published on

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में शुक्रवार भोर करीब 3 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने रामकेश दीक्षित के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चारपाई पर सो रही रामकेश की पत्नी शांति देवी की कनपटी पर असलहा लगाकर उनके जेवर उतरवा लिए।
परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र, सोने का कान का बाला, चांदी की पायल और बिछिया लूट ली। इसके अलावा चार पहिया वाहन में रखे करीब 1 लाख 25 हजार रुपये भी बदमाश निकाल ले गए। वारदात के दौरान एक बदमाश ने रामकेश के बड़े बेटे अनुराग का मुंह दबाकर रखा, जबकि दूसरे ने शांति देवी को असलहे के बल पर धमकाया।
लूट के बाद तीनों बदमाश परिवार को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना रामकेश ने 112 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक पांडेय को जानकारी दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए जल्द खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुबह करीब 5 बजे डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही बारीकी से जांच-पड़ताल की। सदर सीओ सिटी गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
थाना प्रभारी आलोक पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

👁 41.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में चंगाई सभा के दौरान हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में आयोजित चंगाई सभा को लेकर उस...

पत्नी और बहन को गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड, लखनऊ में तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

ICICI Bank Manager Divya Mishra Shot Dead: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार दोपहर को एक बैंक कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी अलग रह रही पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्या आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी। पति ने पहले उसे फोन पर बैंक से […]

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा कौन थीं? बहन तूल‍िका को आखिर क्यों मारा; लखनऊ हत्याकांड का अपडेट

Double Murder Case Update Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की उसके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने अपनी बहन तूलिका उर्फ सीबा को भी गोली मार दी […]

More like this