Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफर्जी आधार कार्ड से ई-रिक्शा लेकर टप्पेबाज हुआ फरार, पीड़ित ने थाने...

फर्जी आधार कार्ड से ई-रिक्शा लेकर टप्पेबाज हुआ फरार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर फतेहपुर*

नगर पंचायत असोथर में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर ई-रिक्शा लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना असोथर व हथगांव में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार असोथर निवासी कल्लू तिवारी का ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 71 BT 5822) शनिवार, 1 नवंबर 2025 को नीरज यादव नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। उसने कहा था कि वह मीटर रीडिंग का कार्य करता है और असोथर के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश सविता के यहां ठहरा हुआ है। नीरज ने प्रति दिन ₹500 किराया देने की बात कही और ई-रिक्शा चलाने के लिए एक फर्जी आधार कार्ड दिखाया, जिसमें नाम शानू पुत्र अब्दुल बिंदु, निवासी बुड्ढा ताजिया गली, प्रयागराज सिटी दर्ज था।

नीरज ने बताया था कि शानू रिक्शा चलाएगा और हर शाम किराया अदा करेगा। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी न तो नीरज यादव लौटा और न ही ई-रिक्शा वापस किया। इससे ठगा गया पीड़ित कल्लू तिवारी थाने पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत दी।

जांच के दौरान पता चला कि नीरज यादव, थाना हथगांव क्षेत्र के गांव सेमरहा का निवासी है। थाना प्रभारी हथगाम के अनुसार नीरज यादव कई मामलों में वांछित बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस को तलाश है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष असोथर अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, दोषी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👁 25.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this