Homeअपराधबाबू मैं तुम्हारा नहीं हो सका, तो किसी और का भी नहीं!सुबह...

बाबू मैं तुम्हारा नहीं हो सका, तो किसी और का भी नहीं!सुबह पेड़ से लटका मिला युवक- इश्क में मौत या साजिशन हत्या..

Published on

रिपोर्ट:अभिषेक दीक्षित

UP news- बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित युवक सत्यम मिश्रा का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना ने गांव को हिलाकर रख दिया है और सवालों की झड़ी लग गई है, क्या ये महज़ इश्क में मौत है या गहरी साजिश। मृतक सत्यम मिश्रा ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहा है। उस पोस्ट में लिखा था- “बाबू… मैं तुम्हारा नहीं हो सका, तो किसी और का भी नहीं!”

पोस्ट पढ़कर लग रहा है जैसे सत्यम का दिल टूट चुका था। परिजनों के मुताबिक सत्यम का एक लड़की से प्रेम संबंध था और उसी को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन यह भी दावा कर रहे हैं कि ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा और उनकी पत्नी भावना मिश्रा ने मिलकर उसकी हत्या की और उसे फांसी का रूप दे दिया। बताया जा रहा है कि सत्यम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था और उसने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के साथ तस्वीर लगाई हुई थी।

परिजनों का कहना है कि शनिवार देर रात सत्यम शौच के लिए निकला था और तभी प्रधान पक्ष की ओर से उसे धमकियां मिली थीं। इसके बाद वह लापता हो गया और फिर रविवार सुबह उसका शव सकौली शरहद के पास एक बाग में पेड़ से लटका मिला। अब पुलिस के सामने दो बड़े सवाल हैं, क्या सत्यम ने टूटे दिल के ग़म में अपनी जान दे दी, या फिर प्रेम संबंध को छुपाने और बदनामी से बचने के लिए उसकी साजिशन हत्या कर दी गई। सत्यम की सोशल मीडिया पोस्ट, परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इन सब पर अब जांच टिकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। एक तरफ प्यार में बर्बाद हुआ एक नौजवान, दूसरी तरफ रसूखदारों पर गंभीर आरोप, अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है।

👁 6.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

प्रधान प्रतिनिधि पर हमले व लूट मामले में कोर्ट सख्त, असोथर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा...

असोथर ब्लॉक क्षेत्र में फाग की धूम बुजुर्गों ने जिंदा रखी फाग की परंपरा, ढोलक-करताल की थाप पर गूंजे होली के गीत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फाल्गुन का महीना आते ही असोथर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में...

होली के रंगों में घुला गंगा-जमुनी तहजीब का गुलाल: एक मिसाल

फतेहपुर में होली के पावन पर्व पर एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई,...

फतेहपुर में पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर...

More like this