असोथर/फतेहपुर
यमुना नदी के ब्रह्मदेव कुंड में स्नान पूजा अर्चना करने के बाद मेला में बांस से बने बर्तन एवं लकड़ी की नक्काशी युक्त गृह उपयोगी सामानों की खूब बिक्री हुई देवारी नृत्य,और तीतर की कुश्ती सराहनीय रहीं देव दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना किया
असोथर थाना क्षेत्र के गाँव जरौली अंतर्गत ब्रह्मदेव कुंड के समीप गत वर्षो की भांति इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा कतकी मेला एवं तीतर की कुश्ती का आयोजन किया गया नदी की तलहटी में लगने वाला मेला जल भराव की वजह से पुरानी जगह पर नहीं लग पाया यमुना नदी में काफी बाढ की वजह से मेला स्थल में जल भराव है जिसके कारण मेला ब्रह्मदेव आश्रम में संपन्न हुआ ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने मेला में गृहस्थी के सामानो की खूब खरीद्दारी किया पक्षी प्रेमियों ने तीतर की कुश्ती का आनंद लिया 32 जोड़ी तीतर की कुश्ती कराई गयीं बुंदेलखंड की परंपरा के अनुसार लठ्ठमार देवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा कड़ी धूप में भी नृत्य कलाकारों ने पैरों और कमर में घुंघरू बांध कर अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस चौकी जरौली के इंचार्ज अंकुश यादव ने बताया कि मेला शांति पूर्वक संपन्न हो गया है इस वर्ष नदी में बाढ़ के कारण मेला ऊपर रोड किनारे लगवाया गया है,मेल में सिंघाड़ा मूली मोमफली बांस और लकड़ी से बने बर्तनों की खूब बिक्री हुई ग्राम पंचायत जरौली के प्रधान प्रतिनिधि रामलखन निषाद सहित कई समाज सेवी यमुना नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं दुकानदारों और खरीददारों के सहयोग में लगे रहे।






