Homeअपराधभाई का ख्याल रखना… फतेहपुर में बहन ने फंदे से झूल कर...

भाई का ख्याल रखना… फतेहपुर में बहन ने फंदे से झूल कर दी जान, 7 साल से बीमारी से परेशान थी

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गंभीर बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। मृतका ने खौफनाक कदम उठाने से पहले छोटे भाई के ख्याल रखने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीमारी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित नई बाजार मोहल्ला निवासी ननकू रैदास मजदूरी का परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि इनका बड़ा बेटा गुजरात प्रांत के सूरत में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है। वही ननकू की पत्नी का 3 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में छोटा बेटा और 22 वर्षीय बेटी प्रिया देवी घर मे रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले 7 वर्षों से प्रिया पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। माली हालत ठीक न होने के चलते बेहतर इलाज भी नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते प्रिया परेशान रहती थी।

पानी के लिए लगाई आवाज तो हुई घटना की जानकारी

रविवार की दोपहर ननकू खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में टीन शेड के नीचे लेटे थे। बेटी घर के अंदर कमरे में थी। प्रिया को पानी भरने के लिए पिता ननकू ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नही मिला। इसपर वह कमरे पहुंचे तो देखा कि छत में लगे हुक में रस्सी के सहारे बेटी फांसी के फंदे से झूल रही थी। यह खौफनाक नजारा देख कर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर धीरे-धीरे मौके पर आस पड़ोस के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। खागा कोतवाल गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया की बीमारी से परेशान युवती ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी पर इनाम ₹1 लाख, 7 टीमें तलाश में, गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

फतेहपुर: खागा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

UP Politics: बयानबाज़ी से गरमाई सियासत, चुनाव से पहले BJP-SP आमने-सामने

लखनऊ/उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश की राजनीति आज फिर गरमा गई, जब सत्ताधारी Bharatiya Janata Party और विपक्षी Samajwadi...

बुलडोजर पर सवार होकर निकली दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल

यूपी के देवरिया जिले से एक अनोखी शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया...

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर घायल

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़...

More like this