Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभिटौरा सीएचसी विवाद में नया मोड स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी,चिकित्साधिकारी के समर्थन...

भिटौरा सीएचसी विवाद में नया मोड स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी,चिकित्साधिकारी के समर्थन में खोला मोर्चा ।

Published on

फतेहपुर- जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिटौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अंदरूनी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर को पत्र भेजकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेन्द्र सिंह राघव के पक्ष में समर्थन जताया है।कर्मचारियों का आरोप है कि सहायक शोध अधिकारी सुश्री प्रियंका यादव और कुछ एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों द्वारा द्वेष भावना से प्रेरित होकर डॉ. राघव पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनकी शिकायतें लगातार विभिन्न उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जा रही हैं।कर्मचारियों का कहना है कि डॉ. राघव के नेतृत्व में ब्लॉक की कार्यप्रगति कई सूचकों पर बेहतरीन रही है और उनके कार्य करने के तरीके पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। कर्मचारियों ने साफ कहा है—यदि किसी कारण से प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण किया जाता है, तो हम सहायक शोध अधिकारी के साथ कार्य करने में असहज रहेंगे।कर्मचारियों ने यह भी आशंका जताई है कि भविष्य में अन्य स्टाफ पर भी झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं, जिससे कार्य वातावरण खराब हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि या तो डॉ. राघव का स्थानांतरण रोका जाए, अथवा सभी कर्मचारियों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि उनका मान-सम्मान और कार्य वातावरण सुरक्षित रह सके।

👁 20.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर लूटकांड में आईजी का बड़ा एक्शन: बिंदकी कोतवाल और खजुहा चौकी इंचार्ज निलंबित, गंभीर धाराओं में मुकदमा न दर्ज करने पर कार्रवाई

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई चर्चित शराब दुकान लूटकांड के मामले में...

फतेहपुर: वेल वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो का वीडियो वायरल, सदर तहसील में मचा हड़कंप

फतेहपुर। सदर तहसील में तैनात एक कानूनगो का कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर...

कार सवार दबंगों का व्यापारी पर हमला, ₹2.84 लाख की लूट का आरोप; 6 नामजद समेत 8-10 अज्ञात पर केस

फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकलेवा चौराहे के पास कार सवार दबंगों ने एक व्यापारी...

सरकारी शराब दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, नगदी के साथ शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर: हथगांव थाना पुलिस ने सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई लाखों रुपये की...

More like this