Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी,मंत्री कृष्णा पासवान ने जताया आभार

महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी,मंत्री कृष्णा पासवान ने जताया आभार

Published on

फतेहपुर। महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया है। मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण का फैसला देश की महिलाओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।

मंत्री कृष्णा पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सांसदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। कैबिनेट का यह निर्णय देश की महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा और उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, पुलिस, राजनीति, खेल, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। महिलाएं अब केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऊंचे पदों पर पहुंचकर महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं और समाज में बदलाव की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

मंत्री ने यूपी पुलिस में हुई भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में लगभग 80 हजार पुलिस भर्तियों में करीब 12,500 बेटियों को नौकरी मिली है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं को अवसर देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस विभाग में बेटियों की भागीदारी बढ़ने से कानून व्यवस्था और समाज में महिला सशक्तिकरण को भी नई मजबूती मिल रही है।

कृष्णा पासवान ने उम्मीद जताई कि महिला आरक्षण लागू होने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे महिलाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आवश्यकता है। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों मजबूत होंगे। महिला आरक्षण का फैसला आने वाले समय में देश की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा।

👁 25K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...

यूरिया उत्पादन में शाहजहांपुर बनेगा बड़ी ताकत, कृभको प्लांट को मिली 12.70 लाख मीट्रिक टन विस्तार की मंजूरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स...

More like this