Homeअपराधमुजफ्फरनगर में सगा भांजा अपनी मामी को लेकर फरार:मामा को पीछा ना...

मुजफ्फरनगर में सगा भांजा अपनी मामी को लेकर फरार:मामा को पीछा ना करने की हिदायत, कहा- वरना नीले ड्रम के लिए तैयार रहो

Published on

मुजफ्फरनगर में जानसठ कोतवाली क्षेत्र के तिसंग गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सगा भांजा अपनी सगी मामी को लेकर फरार हो गया। मामी तीन बच्चों की मां है, जबकि भांजा उससे उम्र में काफी छोटा है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी न केवल घर से गहने और नकदी लेकर गई, बल्कि उसे मेरठ के कुख्यात नीले ड्रम कांड जैसी धमकी भी दी। खेत से शुरू हुई कहानी, घर लौटने पर गायब मिली पत्नी तिसंग गांव निवासी सोनू ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि पिछले महीने 19 तारीख को वो अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीटा के साथ खेत में काम कर रहा था। दोपहर में रीटा ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद सोनू उसे घर छोड़कर वापस खेत में काम करने चला गया। लेकिन जब वह शाम को घर लौटा, तो रीटा गायब थी। सोनू ने फोन पर रीटा से बात की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह सोनू के 25-26 वर्षीय भांजे मोनू के साथ चली गई है और अब उसी के साथ रहेगी। नीले ड्रम कांड की धमकी सोनू के मुताबिक, रीटा ने उसे साफ तौर पर धमकाया कि अगर उसने उनका पीछा करने की कोशिश की, तो वह मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी घटना को अंजाम देगी। ये धमकी सुनकर सोनू दहशत में आ गया। उसने ये भी आरोप लगाया कि रीटा घर से सोने-चांदी के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। सोनू ने बताया कि मोनू मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। दर-दर भटक रहा पीड़ित सोनू ने अपनी शिकायत में बताया कि इस घटना के बाद से वो पिछले एक महीने से लगातार स्थानीय पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। हताश और परेशान सोनू ने अब एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि उसकी पत्नी और भांजे को ढूंढकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

👁 44 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

प्रधान प्रतिनिधि पर हमले व लूट मामले में कोर्ट सख्त, असोथर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा...

असोथर ब्लॉक क्षेत्र में फाग की धूम बुजुर्गों ने जिंदा रखी फाग की परंपरा, ढोलक-करताल की थाप पर गूंजे होली के गीत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फाल्गुन का महीना आते ही असोथर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में...

होली के रंगों में घुला गंगा-जमुनी तहजीब का गुलाल: एक मिसाल

फतेहपुर में होली के पावन पर्व पर एक ऐसी ही सुखद तस्वीर सामने आई,...

फतेहपुर में पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, 13 नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर...

More like this