रिपोर्ट जितेंद्र प्रताप सिंह
फतेहपुर: जिले से रिश्तो को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सगी मौसेरी बहन को एक युवक लेकर भाग गया। इतना ही नही आरोप है कि 60 हज़ार कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी युगल प्रेमी साथ ले गए। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।
परिजन काटने चले गए थे गेहूं
जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि विगत 16 अप्रैल की सुबह परिवार के साथ महिला गांव में ही खेतों में गेहूं काटने चली गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में उसकी 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। जब महिला दोपहर को खेतों से खाना खाने के लिए घर पहुंची तो बेटी गायब थी। आस पड़ोस में जानकारी करने पर पता चला कि किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी बहन का लड़का बृजेश सोनकर सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचा और लड़की को भगा ले गया।
आरोपी की धर-पकड़ के लिए दबिश

इतना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। वहीं घर के बक्से में रखे सवा किलो चांदी के जेवरात और सोने की झुमकी व मंगलसूत्र के साथ 60 हज़ार रुपये कैश भी युवती साथ ले गई है। लड़की की मां ने मामले की तहरीर स्थानीय थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र के आधार पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।







